
ब्रेक के बाद फिर से तेज होगा मक्का का बाजार : दोस्तों, कल घरेलू मक्का बाजार में क्षेत्रीय स्तर पर थोड़ा मिश्रित मूवमेंट देखने को मिला। मध्य और पश्चिमी भारत में अच्छी क्वालिटी वाली मक्का की डिमांड काफी सॉलिड बनी हुई है। खासकर महाराष्ट्र की मंडियों में भाव 5-10 रुपये प्रति क्विंटल तक मजबूत रहे – इसका मुख्य कारण पोल्ट्री फीड सेक्टर की लगातार खरीदारी और निर्यात की कुछ मांग है।
कल के कुछ प्रमुख रेट्स देखें तो: गुलाब बाग मंडी में 2141, छिंदवाड़ा में 1950, दिल्ली में यूपी वाली मक्का 2140 और बिहार वाली 2250, दाहोद में 1800, जबकि तिरुपति स्टार प्लांट इंदौर पर 1825 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास ट्रेड हुआ। महाराष्ट्र में निर्यातकों की एक्टिविटी ज्यादा होने से लोकल बायर्स भी थोड़े ऊंचे रेट्स पर डील कर रहे हैं, इसलिए वहां अन्य राज्यों के मुकाबले कीमतें ज्यादा मजबूत दिख रही हैं।
यहां भी जरूर पड़े- 18 दिसंबर सोयाबीन का भाव देखने के लिए यहां पर क्लिक करें
मुंबई के निर्यातक अभी करीब 2100 के लेवल पर मक्का उठा रहे हैं, लेकिन मौजूदा रेट्स पर उन्हें फुल एक्सपोर्ट पैरिटी नहीं मिल रही। ज्यादातर पुराने कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए जहाजों की लोडिंग के चलते खरीदारी हो रही है। दूसरी तरफ, दक्षिण और उत्तर भारत की मंडियों में पिछले हफ्ते भर में भाव 30-50 रुपये तक कमजोर हो चुके हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक में ज्यादातर जगह स्थिरता है, कुछ मंडियों में सिर्फ 5-10 रुपये की हल्की गिरावट। तमिलनाडु की डिलीवरी रेट्स करीब 100 रुपये नीचे आ गई हैं।
क्रिसमस की छुट्टियों के कारण निर्यात डिमांड में थोड़ी सुस्ती आ सकती है, जिससे तेजी की स्पीड पर ब्रेक लग सकता है। उत्पादन की बात करें तो 2024-25 में मक्का का आउटपुट लगभग 423 लाख टन के आसपास अनुमानित है, जबकि अगले सीजन 2025-26 में यह 500 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है। अभी देश में एवरेज यील्ड करीब 4 टन प्रति हेक्टेयर है।
यहां भी जरूर पड़े- 18 दिसंबर लहसुन का भाव देखने के लिए यहां पर क्लिक करें
किसानों के पास अभी अच्छा-खासा स्टॉक पड़ा है, इसलिए बड़ी तेजी की संभावना कम लग रही। लेकिन नीचे से ज्यादा गिरावट भी मुश्किल दिखती, क्योंकि क्रिसमस के बाद निर्यात फिर से पिकअप ले सकता है। कुल मिलाकर, दिसंबर के आखिर तक भाव 25-50 रुपये की छोटी रेंज में ही घूमते नजर आ रहे हैं।
सभी साथियों से कहूंगा – ट्रेडिंग सोच-समझकर करें, मार्केट वोलेटाइल है। अगली अपडेट में फिर मिलते हैं!