क्या फिर से 5000 के पार होगा सोयाबीन रेट

क्या फिर से 5000 के पार होगा सोयाबीन रेट
क्या फिर से 5000 के पार होगा सोयाबीन रेट

क्या फिर से 5000 के पार होगा सोयाबीन रेट

दोस्तों, कल की अपनी रिपोर्ट में मैंने आपसे कहा था कि विदेशी बाजारों में चल रही गिरावट से भारतीय सोयाबीन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि हमारे घरेलू फंडामेंटल काफी मजबूत हैं। और देखिए, बाजार ने ठीक वैसा ही व्यवहार किया जैसा मैंने उम्मीद की थी। गुरुवार शाम को कीर्ति प्लांट पर सोयाबीन 4920 रुपये पर बंद हुआ – मतलब सिर्फ 10 दिन से भी कम समय में 190 रुपये की अच्छी तेजी! दीसन जैसे अन्य प्लांटों पर भी डिलीवरी रेट्स 4680 से उठकर 4825 तक पहुंच गए।

यह तेजी मुख्य रूप से सोया डीओसी (DOC) की मजबूत घरेलू और निर्यात मांग से आई है। पिछले 3-4 दिनों में ही DOC के भाव 1000 रुपये प्रति टन तक चढ़ चुके हैं, और इसका सीधा फायदा सोयाबीन के रेट्स पर दिख रहा है। हां, पाम ऑयल के सस्ते होने से सोया ऑयल कांडला पोर्ट पर 1250 को क्रॉस नहीं कर पा रहा, लेकिन फिर भी सोयाबीन को सपोर्ट मिल रहा है।

यह भी जरूर पड़े- अरहर / तूवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट – 18 दिसम्बर 2025

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अच्छी क्वालिटी की सोयाबीन की सप्लाई काफी कमजोर है, स्टॉकिस्टों के पास भी ज्यादा माल नहीं बचा। यही वजह है कि बाजार लगातार सुधर रहा है। सोमवार को दैनिक आवक 6.7 लाख बोरी थी, जो अब घटकर करीब 4 लाख बोरी रह गई है – कम सप्लाई का यह सहारा बाजार को अच्छा खासा बूस्ट दे रहा है।

SOPA की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025-26 ऑयल ईयर के शुरुआती दो महीनों में यूरोपीय देशों जैसे फ्रांस और जर्मनी की मजबूत डिमांड से सोयामील निर्यात 2.41 लाख टन से 38% बढ़कर 3.34 लाख टन हो गया। फ्रांस अकेले सबसे बड़ा खरीदार रहा, जिसने 80,974 टन आयात किया। घरेलू स्तर पर फीड और फूड सेक्टर में थोड़ी सुस्ती है – सस्ती मक्का और DDGS की वजह से फीड खपत 11.50 लाख टन से घटकर 10.50 लाख टन, और फूड में 1.50 से 1.40 लाख टन रह गई। लेकिन कम आवक का सपोर्ट इतना मजबूत है कि ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं लगती।

यह भी जरूर पड़े – उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट – 18 दिसम्बर 2025

कुल मिलाकर, बाजार की यह चाल बता रही है कि नीचे के लेवल पर अच्छी खरीदारी निकल रही है। 4600-4700 के आसपास मजबूत सपोर्ट बन चुका है। मेरी राय में, जल्द ही सोयाबीन 5000 का लेवल पार कर सकता है। लेकिन असली स्थायी तेजी तभी बनेगी, जब यह 5000 को क्रॉस करके वहां टिक भी जाए – वरना प्रॉफिट बुकिंग से फिर सपोर्ट लेवल पर वापसी हो सकती है।

सभी साथी अपना ट्रेड सोच-समझकर करें, रिस्क मैनेजमेंट को कभी न भूलें। मिलते हैं अगली अपडेट में!

Leave a Comment